Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने...

CG NEWS: फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

CG NEWS: बिलासपुर। एसीबी/आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की ट्रैप कार्रवाई में मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

CG NEWS: डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के अनुसार, ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम विद्याडीह की शासकीय उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत संचालित कर रही है। उक्त दुकान को शैल स्व सहायता समूह को आवंटित कराने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में दिया गया था।

CG NEWS: आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दुकान का आवंटन आदेश जारी कराने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और एसीबी से कार्रवाई की मांग की। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाई गई और ट्रैप की योजना बनाई गई।

CG NEWS: आज शिकायतकर्ता को 90 हजार रुपये लेकर आरोपी के महावीर सिटी स्थित आवास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 90 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

CG NEWS: एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसके आवास पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लोकसेवक द्वारा रिश्वत मांगने पर तत्काल सूचना दें।

CG NEWS: उल्लेखनीय है कि हाल ही में एसीबी बिलासपुर ने तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी समेत चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ट्रैप कार्रवाई की है। यह इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here