Indore News : इंदौर में अफवाह का कहर….बच्चा चोर समझकर महिला से मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल.

Indore News : इंदौर : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में अफवाह के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया और भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Indore News : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां नेहरू नगर निवासी 34 वर्षीय महिला अपने कार्य के सिलसिले में इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे संदेह के आधार पर बच्चा चोर समझ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने एमआईजी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Indore News : पुलिस ने कलाबाई कौशल और खुशी कौशल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है और यह मामला पूरी तरह अफवाह और गलतफहमी का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके अकाउंट्स भी ब्लॉक किए जाएंगे।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories