Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

Indore News : शिलांग में नवविवाहित जोड़े के लापता मामले में गहराया रहस्य, सोनम की तलाश जारी, जीतू पटवारी ने कही ये बात

Indore News : इंदौर। शिलांग में लापता हुए नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और सोनम के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग लेना शुरू कर दिया है। राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद सोनम की तलाश जारी है, वहीं सोनम के परिजनों ने शिलांग में उसकी खोजबीन कर रहे भाई की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

Indore News : परिजनों का कहना है कि पांच लाख रुपये का इनाम घोषित करने के बाद से ही शिलांग में सोनम का भाई संदिग्ध लोगों के घेरे में है और उसकी जान को खतरा है। इसी को लेकर सोनम के परिवार ने शिलांग में सुरक्षा देने की मांग की है।

Indore News : इस मामले में रघुवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और सोनम की तलाश तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है, जिससे अब इस मामले में CBI जांच की संभावना बढ़ गई है।

Indore News : वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राजा के पिता अशोक रघुवंशी, भाई बिपिन और सचिन को कांग्रेस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मामले की CBI जांच की मांग का समर्थन किया।

Indore News : फिलहाल, शिलांग पुलिस सोनम की तलाश में जुटी है, लेकिन अब यह मामला राज्य और केंद्र सरकारों की सक्रियता के चलते और भी गंभीर होता जा रहा है। परिजनों और समाज के लोग जल्द न्याय और सच्चाई सामने आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

READ MORE:indore News : अस्पताल में लापरवाही का मामला, शौचालय में नवजात को कुत्ते ने नोचा, युवती डिलीवरी के बाद बच्ची को छोड़कर फरार

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds