Gwalior Corona : जेएएच में लापरवाही से बढ़ा कोरोना संक्रमण, एक और जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या 5 पहुंची

Sanjay Sahu
Gwalior Corona

Gwalior Corona : ग्वालियर। शहर के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के मेडिसिन विभाग की एक और जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह ग्वालियर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या पांच हो गई है, जिनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं।

Gwalior Corona : जानकारी के अनुसार, जेएएच में भर्ती एक मरीज को डेंगू समझकर इलाज किया जा रहा था, जबकि आशंका है कि वह कोरोना संक्रमित था। मरीज की बाद में मौत हो गई और अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या मरीज की सही जांच नहीं की गई? उस मरीज का इलाज करने वाले तीन डॉक्टर अब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Gwalior Corona : बताया जा रहा है कि मृतक मरीज शिवपुरी का निवासी था और उसे डेंगू के लक्षण बताकर जेएएच में भर्ती किया गया था। उसका कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया, जिसके चलते संक्रमण का अंदेशा नजरअंदाज कर दिया गया। अब जब इलाज करने वाले डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं, तब यह आशंका और गहराने लगी है कि मरीज संभवतः कोरोना संक्रमित ही था।

Gwalior Corona : इस बीच दिल्ली से लौटी एक युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अब एक बार फिर अलर्ट मोड में है, लेकिन जेएएच में जो लापरवाही सामने आई है, उसने चिकित्सा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। कोरोना के दोबारा फैलाव को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल स्टाफ की जांच और संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *