Sunday, May 31, 2026
31.1 C
Raipur

Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला……

भोपाल। Mohan Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 15 मई तक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कार्यक्रम यथावत होंगे। जहां अधिकतम 200 जोड़ों का विवाह किया जाएगा।

Mohan Cabinet Meeting : उन्होंने कहा कि 1000-2000 शादियां करने में मेले जैसी स्थिति बन जाती है।इसमें संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों का विवाह होगा। जिससे व्यवस्थित तरीके से विवाह आयोजन हो सके। एक ही जगह हजार दो हजार शादियां करने में मेले जैसी स्थिति बन जाती थीं। उन्होंने कहा कि कई बार कई स्थानों पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित होता था, उसको देखते हुए संशोधन किया गया है।

मोहन कैबिनेट ने ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंजूरी

मंगलवार को भोपाल में हुई मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति दे दी गई है और अब एक से 31 मई के बीच प्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनचाही जगह पर अपना तबादला करवा सकेंगे। गौरतलब है कि एमपी में तबादला नीति उन शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत ला सकती है, जो 2 साल से भी ज्यादा वक्त से ट्रांसफर बैन हटने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रांसफर पॉलिसी लागू होते ही कर्मचारी स्वेच्छा से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर पाएंगे। विशेष परिस्थितियों में कर्मचारी को मांगी गई लोकेशन पर ट्रांसफर दे दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी 9 टाइगर रिजर्व जोन में हादसे रोकने के लिए 145 करोड़ लागत के विकास कार्य किए जाएंगे। 27 मई को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। 500 से अधिक कंपनियां इस कान्क्लेव में शामिल होंगी।

मोहन कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति। 1 से 31 मई तक होंगे प्रदेश में सरकारी विभागों में तबादले
मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना में संशोधन। अब कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़ो को किया जा सकेगा शामिल। हितग्रहियों को पूर्व की तरह ₹49000/ की राशि मिलती रहेगी
प्रदेश के सभी 9 टाइगर रिजर्व जोन में हादसे रोकने के लिए किए जाएंगे ₹145 करोड़ लागत के विकास कार्य
27 मई को इंदौर में होगी आईटी कॉन्क्लेव। 500 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
सभी जिला प्रभार वाले मंत्रियों को जल गंगा संवर्धन की सतत निगरानी के निर्देश। जिलों में मौजूद तालाबों के गहरीकरण की जरूरत और संभावनाओं पर काम करने के निर्देश
गेहूं उपार्जन के तहत किसानों को दिया जा रहा है ₹175 का अतिरिक्त बोनस। 5 मई तक 7 लाख मैट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य
ग्वालियर में टेलीकॉम सेक्टर स्थापना की स्वीकृति। 12000 करोड़ का निवेश। 5000 रोजगार होंगे सृजित
गांधी सागर में चीतों के सफल पुनर्स्थापन पर देश विदेश से मिल रही प्रशंसा
पोप के निधन पर प्रदेश में भी 22 से 24 अप्रैल तक रहेगा राष्ट्रीय शोक

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories