Gwalior News : ग्वालियर बना अंबेडकर सियासत का केंद्र: कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद अंबेडकर धाम का अवलोकन कर BJP ने दिया जवाब, CM डॉ मोहन यादव ने कही ये बात

Gwalior News :ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत तेज होती जा रही है.. 25 जून को कांग्रेस ने अंबेडकर के नाम पर संविधान सत्याग्रह किया… तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के अंबेडकर धाम का अवलोकन किया है…. साथ ही कहा, कांग्रेस तो अंबेडकर के नाम से राजनीति करती है, हम तो महु के बाद…. अब ग्वालियर में 20 करोड़ की लागत से आत्याधुनिक अंबेडकर धाम बना रहे है। जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम होगा।

Gwalior News :डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर मध्य प्रदेश में हो रही सियासत की दो तस्वीरें हैं.. एक तस्वीर 25 जून की है…. जिसमें जिसमें पूरी प्रदेश कांग्रेस सत्याग्रह सत्याग्रह करती हुई दिख रही है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव….. डॉ भीमराव अंबेडकर धाम पहुंचे और वहां से अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्यों को मिलकर जनता तक पहुंचने की बात कही.. यह दोनों ही तस्वीर ग्वालियर की हैं.. क्योंकि मामला ग्वालियर से उठा और अब इस मुद्दे पर देश ओर प्रदेश में अंबेडकर के नाम पर राजनीति हो रही है.. क्योंकि भीम आर्मी, दलित संगठनों के बाद, कांग्रेस खुलकर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए लड़ाई लड़ रही है…. लेकिन सूबे की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है..

Gwalior News :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है…. कांग्रेस बताएं बाबा साहब के जन्म स्थान पर क्यों स्मारक क्यों नहीं बनने दिया.. कांग्रेस बताए बाबा साहब के प्रति जो अन्याय किया उस पर कब माफी मांगेगी.. अंबेडकर जी के समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान को लिए स्मरण करने के लिए लगातार हमारे प्रधानमंत्री की पूर्ववर्ती अटल जी ने उनका स्मारक बनाया.. हर साल अंबेडकर की जयंती और पुण्यतिथि मनाते हैं और उनके जो पांच स्थल है.. वहां उनके धाम बनाए हैं, महू में पहला स्मारक बनाया है, हमारे प्रधानमंत्री जी ने, हर साल अंबेडकर महाकुंभ लगाया जाता है, मुझे इस बात का संतोष है कि यह अंबेडकर जी के स्मारक का भाव स्थान है, दूसरे चरण के काम का जल्दी भूमिपूजन करने जल्दी वापस आऊंगा। ऐसे में उनकी ही पार्टी की दलित नेता खुश है..

Gwalior News :अंबेडकर को लेकर ये सारा विवाद…. हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से शुरू हुआ है। जिसमें वकीलों का एक गुट भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था… जिसका दूसरे गुट ने यह कहकर विरोध किया कि यह हाईकोर्ट का मसला है.. कोई राजनीति का मैदान नहीं कोर्ट जो तय करेगा वही होना चाहिए। इसके बाद मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को पकड़ लिया.. इसी को लेकर कांग्रेस ने इसे विचारधारा की लड़ाई माना और बीजेपी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया.. 25 जून को पूरे प्रदेश कांग्रेस ने ग्वालियर में संविधान सत्याग्रह और उपवास किया था और हाई कोर्ट में मूर्ति लगाने की मांग की.. अब जब धाम बन रहा है, तो कांग्रेस कह रही है…. अभी तो सीएम को कई अंबेडकर धाम बनाना पड़ेगें.., जो बीजेपी से नफरत करती सिद्धांतों को नही मानती थी, वो अब धाम बना रही है,

Gwalior News :बहरहाल कांग्रेस के संविधान सत्याग्रह के बाद भाजपा ने कमर कसी और ग्वालियर के पास बन रहे अंबेडकर धाम के पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने उसका अवलोकन कर यह जाता दिया…. बीजेपी भीमराव अंबेडकर और उनके कार्यों को आगे ले जाने में पीछे नहीं रहेगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंबेडकर धाम के एक-एक कक्ष को देखा और 5 जुलाई को आकर इसके दूसरे चरण की भूमि पूजन करने की बात कही।

Gwalior News :उन्होंने यह भी कहा कि अंचल में वे और उनकी पार्टी मिलकर बाबा साहब की इमेज और उनके किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएगी.. फिलहाल तो ग्वालियर चंबल में डॉ आंबेडकर के नाम पर बीजेपी और कांग्रेस की लड़ाई अब पूरे प्रदेश की सियासत का एजेंडा बन गया है. बीजेपी दलित वोट बैंक साधने के लिए लगातार भीमराव अंबेडकर के साथ खड़े होने का दावा कर रही है, तो कांग्रेस अगले होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है.

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories