Raipur Breaking : मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक शुरू…Video

Parivesh

रायपुर : Raipur Breaking : राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) की अहम समीक्षा बैठक की शुरुआत हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी विशेष रूप से मौजूद हैं। इसके अलावा विभागीय सचिव, प्रमुख अभियंता सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं।

बैठक में राज्य में चल रहे निर्माण कार्यों, अधोसंरचना विकास, सड़क मरम्मत, नए प्रोजेक्ट्स की स्थिति, और लंबित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट्स पूरे किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी विभागीय कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर तेजी से उतारना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में खासतौर पर ग्रामीण सड़कों की स्थिति, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की मरम्मत, पुल-पुलियों के निर्माण तथा मॉनसून से पहले अधूरे कार्यों को पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी जा सकती है कि किन योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और कौन से बड़े प्रोजेक्ट्स जल्द शुरू किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर ठोस फैसले लिए जा सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *