नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले उन्होंने मोदी कैबिनेट से बजट को मंजूरी दिलाई।
आर्थिक सर्वे 2025-26 का संकेत
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में भारत की लगभग 7% आर्थिक वृद्धि का अनुमान दिया गया है। बजट में रोजगार योजनाओं का विस्तार और पूंजीगत निवेश पर विशेष जोर रहने की संभावना है।
जनवरी 2026 में जीएसटी और राजस्व की स्थिति
जनवरी में GST कलेक्शन 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। शुद्ध माल एवं सेवा कर राजस्व में 7.6% की वृद्धि हुई और यह 1.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तंबाकू उत्पादों से उपकर 5,768 करोड़ रुपये रहा।
किसानों और मजदूरों की उम्मीदें
किसानों की मांग है कि कृषि यंत्र पर GST समाप्त हो, खाद और बीज समय पर गुणवत्तापूर्ण मिले, और कृषि बीमा प्रभावी ढंग से लागू हो। बढ़ते सोने-चांदी के दाम ग्रामीण इलाकों में बड़ी चिंता का विषय हैं। किसान बताते हैं कि बेटियों की शादी में सोना लेने के लिए खेत बेचने पड़ रहे हैं।
बजट से निवेशकों और आम जनता की नजरें
बाजार और आम जनता टैक्स, महंगाई और निवेश नीति पर ध्यान लगाए हुए हैं। बजट में GST सुधार, पूंजीगत निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन पर जोर देने की उम्मीद है।




