Apple Residency Incident : इंदौर ब्रेकिंग: हादसे के बाद मल्टी में जा घुसी बेकाबू थार, नशे में धुत चार युवकों ने फैलाई दहशत

0
146

Apple Residency Incident : इंदौर। शहर में देर रात नशे में धुत रईसजादों की तेज रफ्तार थार ने जमकर उत्पाद मचाया। एक एक्सीडेंट कर भाग रही बेकाबू थार एप्पल रेजिडेंसी मल्टी के अंदर जा घुसी। भागने के प्रयास में नशे में धुत चालक ने पार्किंग में खड़ी कई अन्य गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आक्रोशित रहवासियों ने थार चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

एक्सीडेंट के बाद मल्टी में मचाई तबाही मिली जानकारी के अनुसार, थार चालक बाहर कहीं एक्सीडेंट करके भाग रहा था। पुलिस या भीड़ से बचने के लिए उसने अचानक एप्पल रेजिडेंसी मल्टी के गेट के अंदर गाड़ी घुसा दी। गाड़ी इतनी तेज थी कि पार्किंग में खड़ी दोपहिया और चार पहिया वाहनों से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर मल्टी के लोग घरों से बाहर निकल आए।

नशे में धुत थे चार युवक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार में चार लोग सवार थे जो नशे में पूरी तरह धुत थे। उन्हें सही से खड़े होने तक का होश नहीं था। हादसे के बाद जब चालक ने फिर से भागने की कोशिश की, तो रहवासियों ने उसे घेर लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने नशे में धुत चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और शराब के नशे में हंगामा करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here