IPL 2026: नियम तोड़ने पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर 1 लाख का जुर्माना

Sanjay Sahu
IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के दौरान नियमों के उल्लंघन पर बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर कार्रवाई की है। उन्हें PMOA (प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया) में मोबाइल फोन ले जाने और डगआउट में इस्तेमाल करने के कारण 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2026:यह मामला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान सामने आया, जब भिंडर को फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया। IPL के नियमों के अनुसार इस संवेदनशील क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

IPL 2026:बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, भिंडर ने सफाई दी कि वह हाल ही में फेफड़ों की समस्या से उबरे हैं और जरूरी टीम कम्युनिकेशन के लिए फोन का उपयोग कर रहे थे। बोर्ड ने उन्हें चेतावनी भी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई न जाए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *