Thursday, May 7, 2026
23.1 C
Raipur

CG NEWS : 82 लाख परिवारों को राहत, फरवरी में ही मिलेगा दो माह का राशन, एकमुश्त वितरित करने के निर्देश

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राज्य के करीब 82 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि फरवरी 2026 में ही फरवरी और मार्च—दोनों महीनों का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा। इस संबंध में सभी कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को वितरण व्यवस्था समय पर और सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NEWS : राज्य योजना व एनएफएसए के हितग्राही

CG NEWS : राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को पात्रता के अनुसार दो माह का सामान्य (नॉन-फोर्टिफाइड) चावल एकमुश्त दिया जाएगा। चूंकि आबंटन एक साथ जारी किया गया है, इसलिए उचित मूल्य दुकानों को पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

CG NEWS : वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को फोर्टिफाइड राइस उनकी निर्धारित मासिक पात्रता के अनुसार मिलेगा। इन हितग्राहियों के लिए फरवरी माह का नियमित आबंटन जारी कर दिया गया है।

CG NEWS : एपीएल कार्डधारियों को भी लाभ

CG NEWS : सामान्य APL राशनकार्डधारियों के लिए भी फरवरी माह का चावल आबंटन जारी किया गया है। इसके साथ ही नमक, शक्कर और गुड़ का वितरण भी फरवरी के लिए निर्धारित मात्रा में किया जाएगा। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सामग्री आबंटन के अनुरूप ही वितरित करें।

CG NEWS : ई-पास मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन

CG NEWS : राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को ई-पास मशीन में अलग-अलग बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। इसके लिए AE-PDS सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने दुकानदारों को पहले से जानकारी देने के निर्देश दिए हैं ताकि वितरण के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

CG NEWS : मिलिंग संकट से उद्योग पर असर

CG NEWS : हालांकि, दूसरी ओर राज्य में चावल मिलिंग की धीमी रफ्तार से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद 31 जनवरी 2026 तक राइस मिलर्स से अपेक्षित मात्रा में चावल का उठाव नहीं हो सका है। इससे मिलिंग उद्योग, आपूर्ति तंत्र और मजदूरों पर व्यापक असर पड़ा है।

CG NEWS : मिलर्स का कहना है कि नियमों के तहत जब तक वे 50 प्रतिशत चावल सरकार को नहीं सौंपते, तब तक खुले बाजार में बिक्री की अनुमति नहीं मिलती। सरकारी उठाव धीमा होने से स्टॉक फंस गया है और पूंजी चक्र रुक गया है।

CG NEWS : 50 हजार मजदूरों की आजीविका पर असर

CG NEWS : उद्योग जगत के अनुसार प्रदेशभर में करीब 50 हजार मजदूरों को नियमित काम नहीं मिल पा रहा है। कई राइस मिलों में शिफ्ट घटा दी गई हैं, जिससे मजदूरों की आय पर सीधा असर पड़ा है और उनके परिवार आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

CG NEWS : नमी और नियम भी बने बाधा

CG NEWS : मिलर्स का यह भी कहना है कि धान में अधिक नमी होने से चावल की रिकवरी घट रही है। वहीं सरकारी नियमों और धीमी उठाव प्रक्रिया के चलते कई मिलों को अस्थायी रूप से संचालन सीमित करना पड़ा है।

CG NEWS : अधिकारियों का पक्ष

CG NEWS : खाद्य विभाग रायपुर के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि नान (NAN) के सभी गोदामों और राशन दुकानों में पर्याप्त स्टॉक भेजा जा चुका है। फिलहाल कहीं भी कमी नहीं है। सरकार ने फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटने का फैसला लिया है और इसकी निगरानी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Madhya Pradesh Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम! 11 जिलों में बारिश-आंधी का कह

Madhya Pradesh weather update : मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस,...

Chhattisgarh Weather : मौसम ने बदली करवट, आंधी-तूफान और बारिश से राहत

Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों...

महाकाल मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, भव्य भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 उज्जैन  : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

Related Articles

Popular Categories