Religious Identity Dispute : देहरादून में नफरत की आग: कश्मीरी युवकों से पहले पूछा धर्म, फिर दुकान में घुसकर बेरहमी से पीटा

Religious Identity Dispute : देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके में दो कश्मीरी फेरीवालों के साथ धार्मिक पहचान के आधार पर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डाकपत्थर रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गए इन युवकों को कथित तौर पर पहले नाम और धर्म पूछकर निशाना बनाया गया, फिर आतंकी हमले से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में एक नाबालिग युवक का सिर फट गया है, जबकि दूसरे के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

पीड़ित युवक दानिश के अनुसार, वे दुकान पर नमकीन खरीदने गए थे। वहां दुकानदार ने उनका नाम पूछा और जब उन्हें पता चला कि युवक मुस्लिम हैं और कश्मीर से आए हैं, तो माहौल बदल गया। आरोप है कि दुकानदार ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसे और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दानिश और उसके साथ मौजूद नाबालिग साथी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि वे सालों से शॉल बेचने उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ऐसी नफरत पहले कभी नहीं देखी।

घटना की खबर फैलते ही विकासनगर में माहौल गरमा गया। समुदाय विशेष के लोग और पीड़ित पक्ष के रिश्तेदारों ने घायल युवकों को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘धर्म के आधार पर टारगेट’ करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही भीड़ शांत हुई। पीड़ितों के रिश्तेदार अब्दुल राशिद मीर ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुकानदार और फेरीवालों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। विकासनगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories