Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : कोर्ट परिसर में आरोपी ने फरियादी पर किया हमला,गंभीर...

MP NEWS : कोर्ट परिसर में आरोपी ने फरियादी पर किया हमला,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : बैतूल: बैतूल के जिला कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आरोपी ने फरियादी पर अचानक ईट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और डॉयल 100 मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया वहीं घायल फरियादी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MP NEWS : बताया जा रहा है कि आमला निवासी विक्रांत पारस्परे का विवाद 2009 में शेख इस्माईल से हुआ था। जिसमें स्माइल ने विक्रांत को चाकू से हमला कर दिया था इस मामले में आमला थाने में मामला दर्ज किया गया था और बैतूल कि एससी एस टी कोर्ट में मामला चल रहा था आज मामले में दोनों का समझौता होना था इसके लिए दोनों कोर्ट पहुंचे थे।

MP NEWS : लेकिन अचानक ही स्माइल ने विक्रांत पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे विक्रांत बुरी तरह घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर डायल हंड्रेड सहित एंबुलेंस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचा गया वहीं आरोपी स्माइल को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं घायल फरियादी विक्रांत का जिला अस्पताल में इलाज जारी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here