MP News: रीवा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 28 किलो गांजा, दो कार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

MP News: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिछिया, गुढ़ और रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करों की एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके साथ ही 8 मोबाइल फोन, 73 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये कीमत की दो कारें (आई-20 और एक्सयूवी 300) भी जब्त की गई हैं।

MP News: जानकारी के अनुसार, बिछिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीठी तालाब के पास कार सवार कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से दो अलग-अलग कारों में सवार आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कारों से 28 पैकेट में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक यह खेप सीधी से रीवा लाई गई थी और यहां डिलीवरी दी जानी थी।

गिरफ्तार आरोपियों में रीवा, सीधी और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं। इनमें अतुल पटेल, आशीष पटेल (रीवा), सुनील जायसवाल, राजा जायसवाल (सीधी) और राधेश्याम कश्यप, अनुज निषाद (बांदा, यूपी) शामिल हैं।

MP News: फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। बड़ी मात्रा में तस्करों की गिरफ्तारी को रीवा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव का तमिलनाडु दौरा रासिपुरम और अविनाशी में करेंगे चुनाव प्रचार

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *