KATNI NEWS : कटनी में वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े का आरोप, कांग्रेस ने किया खुलासा

KATNI NEWS : कटनी : कटनी में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता मिथलेश जैन ने कहा कि वोटर लिस्ट में जानबूझकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और इसमें कुछ अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

KATNI NEWS : मिथलेश जैन के अनुसार भाजपा द्वारा हर बूथ पर एक सोची-समझी साजिश के तहत लोगों के नाम काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी नामों और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए आपत्तियां लगाई जा रही हैं। खासतौर पर कांग्रेस समर्थक और धर्म विशेष से जुड़े मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

KATNI NEWS : कांग्रेस नेता ने दावा किया कि शहर में करीब 6000 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है और अल्पसंख्यक समुदाय को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा है।

KATNI NEWS : उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कटनी के रघुनाथगंज वार्ड के बूथ क्रमांक 178 में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुलवारा निवासी दिलीप हल्दकार के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर आपत्ति आवेदन लगाया गया है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories