Motorola Signature : मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सिग्नेचर सीरीज का लेटेस्ट प्रीमियम फोन है, जिसमें बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Signature : कीमत और उपलब्धता
Motorola Signature के वेरिएंट और कीमतें इस प्रकार हैं:
* 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹59,999
* 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹64,999
* 16GB RAM + 1TB स्टोरेज – ₹69,999
फोन की बिक्री 30 जनवरी से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले (2780×1264 पिक्सल) दी गई है, जो 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिली है।
फोन में Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है, जो इसे हाई परफॉर्मेंस के लिए तैयार करता है।
Motorola Signature : रैम, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर
Motorola Signature : फोन 12GB और 16GB RAM विकल्पों में उपलब्ध है, जबकि स्टोरेज 256GB से लेकर 1TB तक मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Motorola Signature : कैमरा सेटअप
Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है:
* 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS, f/1.6)
* 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (122°, ऑटोफोकस)
* 50MP 3x टेलिफोटो कैमरा
यह फोन 8K वीडियो (30fps) और 4K वीडियो (60fps) रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Signature : अन्य फीचर्स
* इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
* स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos
* 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC सपोर्ट
* MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
* डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
Motorola Signature : कुल मिलाकर Motorola Signature उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प है, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और हाई परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं।









