Thursday, March 19, 2026
23.1 C
Raipur

Singrauli News : स्कूली छात्रों के सर पर मंडराता काल मकड़ी के जाल के तरह बिछा तार बड़े हादसे को दे रहे हैं निमंत्रण..

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय से लगभग 75–80 किलोमीटर दूर स्थित रौहाल हाईस्कूल इन दिनों गंभीर लापरवाही के चलते सुर्खियों में है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पूरे स्कूल परिसर में बिजली के नंगे तार फैले हुए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

 

 

Singrauli News : लगातार ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जब पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची और जमीनी हकीकत देखी, तो हालात बेहद भयावह नजर आए। स्कूल परिसर के चारों ओर—चाहे शौचालय हो या खुला मैदान—करंट प्रवाहित करने वाले नंगे तार मौजूद हैं। इससे न केवल बच्चों बल्कि शिक्षकों की जान भी हर पल खतरे में बनी हुई है।

 

 

Singrauli News : सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद स्कूल प्राचार्य और प्रबंधन पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर न तो कोई ठोस कदम उठाया गया है और न ही संबंधित विभागों को सूचना दी गई है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही साफ तौर पर उजागर होती है। बच्चों से बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे हमेशा डरे-सहमे रहते हैं और स्कूल आना अब उनके लिए पढ़ाई से ज्यादा भय का कारण बन गया है। छात्रों ने विद्युत कार्य कराने वाले लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ , और साथ बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Singrauli News : अब बड़ा सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को कब तक नजरअंदाज किया जाएगा क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है, या समय रहते जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर बच्चों की जान बचाई जाएगी

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P में संविदा कर्मियों की बड़ी जीत, अब मिलेगा नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों...

M.P News : इंदौर में BJP नेताओं का डांस वीडियो वायरल, प्रशिक्षण शिविर के बाद दिखा अलग अंदाज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर में बीजेपी के प्रशिक्षण...

Related Articles

Popular Categories