CBI Raid : इतने करोड़ नकद, करोड़ों का सोना-चांदी जब्त, जानिए IRS अधिकारी के परिसरों से क्या-क्या मिला

0
146
CBI Raid
CBI Raid

CBI Raids: नई दिल्ली: सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंघल से जुड़े दिल्ली, मुंबई और पंजाब के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और कीमती जेवरात बरामद हुए। तलाशी में करीब एक करोड़ रुपये नकद, 3.5 किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और 3.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण व सिक्के जब्त किए गए हैं।

CBI Raids: सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिंघल 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली स्थित करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दिल्ली, मुंबई और पंजाब में संपत्तियों के दस्तावेज, 25 बैंक खातों की जानकारी और एक बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली है। सभी चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य आंका जा रहा है।

CBI Raids: इससे पहले शनिवार को सीबीआई ने अमित कुमार सिंघल के खिलाफ रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पिज्जा चेन “ला पिनोज़” के मालिक सनम कपूर से 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह रिश्वत एक जारी आयकर नोटिस को निपटाने के एवज में मांगी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि न देने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई, जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी गई थी।

CBI Raids: सीबीआई ने शिकायत के आधार पर मोहाली में जाल बिछाया और आरोपी के सहयोगी हर्ष कोटक को 25 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके तुरंत बाद अमित सिंघल को भी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

CBI Raids: इस मामले में सिंघल और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें शिकायतकर्ता उन्हें 45 लाख रुपये देने की बात करता है, जबकि अधिकारी कहते हैं कि वह नौकरी में हैं। सीबीआई ने इस रिकॉर्डिंग को अपने केस की एफआईआर में शामिल किया है। यह रिकॉर्डिंग 30 मई को चार घंटे तक गुप्त रूप से की गई थी, जिसमें सिंघल, कपूर, कोटक और एक वकील के बीच हुई बातचीत दर्ज है। सीबीआई इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और छापेमारी व पूछताछ का सिलसिला जारी है।

 

READ MORE: RAIPUR CRIME : ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, 104 म्यूल खातों से 36 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here