Jabalpur News : तेज रफ्तार में दो नाबालिग बच्चों की गाड़ी पलटी, टैंकर चालक की सूझबूझ से बनी बड़ी दुर्घटना से बचाव, देखें वीडियो

0
119
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से तेज रफ्तार फर्राटा पर रहे दो नाबालिग बच्चों की जान जाते-जाते बची। जबलपुर के सिंधी कैंप इलाके में 13 साल का एक बच्चा तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था तो उसके पीछे 12 साल का उसका साथ भी बैठा था। राह चलते एक महिला बीच में आई तो उसे टक्कर मारते हुए बच्चे आगे बढ़ जाते हैं लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी स्लिप हो जाती है और दोनों ही नाबालिग सड़क पर गिर जाते हैं।

Jabalpur News : पीछे से आ रहे टैंकर चालक ने अगर तुरंत ब्रेक नहीं लगाया होता तो दोनों बच्चों की सड़क पर ही मौत हो सकती थी। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, इसमें साफ तौर पर दो बच्चे गाड़ी भगाते हुए नजर आ रहे हैं, पहले महिला को टक्कर मारते हैं फिर उसके बाद सड़क पर गिर जाते हैं, गनीमत यह रही कि पीछे से आ रहे टैंकर चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और गाड़ी में ब्रेक लगा दी।

 

 

Jabalpur News : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को जहां उसके घर भेज दिया तो वहीं दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। इस घटना को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। अब पुलिस नाबालिग बच्चों को गाड़ी देने वाले परिवार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

READ MORE: RAIPUR CRIME : ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, 104 म्यूल खातों से 36 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here