Sunday, May 24, 2026
42.1 C
Raipur

Daryl Mitchell Mohammed Siraj Video : रनों की बारिश के बीच जीता भारतीयों का दिल, सिराज के सामने मिचेल की विनम्रता का वीडियो वायरल

Daryl Mitchell Mohammed Siraj Video : इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में जब डेरिल मिचेल और मोहम्मद सिराज का आमना-सामना हुआ, तो मैदान पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दरअसल, पारी के दौरान मोहम्मद सिराज अपना लंबा रन-अप लेकर पूरी गति के साथ गेंद फेंकने के लिए दौड़े। लेकिन जैसे ही वे डिलेवरी स्ट्राइड के पास पहुँचे, स्ट्राइक पर मौजूद डेरिल मिचेल अचानक स्टंप्स छोड़कर पीछे हट गए। एक तेज गेंदबाज के लिए पूरी ताकत लगाकर दौड़ने के बाद अंत समय पर रुकना काफी थकाऊ और झुंझलाहट भरा होता है।

सिराज को इस तरह अचानक रुकते देख मैदान पर मौजूद दर्शक और खुद सिराज भी थोड़े हैरान और परेशान नजर आए। हालांकि, मिचेल को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने बल्ले को बगल में दबाया और तुरंत सिराज के पास जाकर हाथ जोड़ लिए। मिचेल ने सिराज को बताया कि उन्हें सामने (आई-साइट) में कुछ दिक्कत या ‘डिस्ट्रैक्शन’ महसूस हुआ था, जिसके कारण उन्हें हटना पड़ा। मिचेल के इस विनम्र व्यवहार ने सिराज के गुस्से को तुरंत शांत कर दिया और दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते हुए वापस अपनी पोजीशन पर लौट गए।

मैदान पर इस शालीन व्यवहार के अलावा मिचेल ने अपने बल्ले से भी भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली। उन्होंने इंदौर की पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का नौवां शतक जड़ा। मिचेल ने आउट होने से पहले 131 गेंदों में 137 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफलता पाई।

सोशल मीडिया पर फैंस मिचेल की इस ‘जेंटलमैन’ वाली छवि की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि खेल के बीच तनावपूर्ण पलों में भी इस तरह का सम्मान दिखाना ही असली क्रिकेट है। मिचेल ने न केवल रनों से बल्कि अपने आचरण से भी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ क्यों कहा जाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories