MP को नई सौगात! इस शहर में बनेगा Vande Bharat का मेंटेनेंस हब, मॉडर्न शेड भी होगा तैयार, मिलेंगी नई नौकरियां

इंदौर : मध्य प्रदेश में इस समय 5 वंदे भारत ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, जिनमें इंदौर-नागपुर वंदे भारत भी शामिल है। ट्रेनों के बेहतर रखरखाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अब इंदौर के महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में वंदे भारत ट्रेन का अत्याधुनिक मेंटेनेंस हब बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

3.48 एकड़ जमीन पर बनेगा मेंटेनेंस हब

इस प्रोजेक्ट के लिए रक्षा संपदा विभाग से करीब 3.48 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भूमि रक्षा विभाग के अंतर्गत आती है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 94.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आधुनिक शेड और 3 पिट लाइन की सुविधा

महू रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आता है।
फिलहाल यहां सिर्फ एक पिट लाइन मौजूद है, लेकिन प्रोजेक्ट के तहत दो नई पिट लाइन बनाई जाएंगी। इसके बाद कुल पिट लाइन की संख्या तीन हो जाएगी।

इसके साथ ही:

  • अत्याधुनिक मेंटेनेंस शेड का निर्माण

  • ट्रेनों की सफाई और नियमित सर्विसिंग

  • तकनीकी जांच और मरम्मत की उन्नत सुविधा
    उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

मेंटेनेंस हब के निर्माण से:

  • बड़ी संख्या में स्थानीय रोजगार सृजित होंगे

  • महू (डॉ. अंबेडकर नगर) को रेलवे मैप पर विशेष पहचान मिलेगी

  • भविष्य में इंदौर से नई दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेनों को सीधा लाभ मिलेगा

Read More : Indore News :मकान खाली कराने के विवाद में पूर्व किराएदार ने ऑटोडील कर्मचारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, एक आंख की रोशनी गई

भोपाल में भी बन रहा वंदे भारत हब

मध्य प्रदेश में वंदे भारत के लिए यह दूसरा बड़ा केंद्र होगा।

  • भोपाल के निशातपुरा में भी मेंटेनेंस हब निर्माणाधीन

  • अनुमानित लागत: 150 करोड़ रुपये

  • साल 2026 में काम पूरा होने की उम्मीद

  • यहां 10 वंदे भारत ट्रेनों का मेंटेनेंस संभव होगा

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories