BMC चुनाव के बीच हिंदी-मराठी बहस ने पकड़ा तूल! मतदान के बाद आमिर खान क्यों बोले- ये महाराष्ट्र है भाई

मुंबई : आज यानी 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से मुंबई नगर निगम (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, सलीम खान, सुनील शेट्टी, जुनैद खान समेत कई मशहूर हस्तियां मतदान केंद्रों पर नजर आईं।

वोटिंग के बाद आमिर खान का बयान

मतदान करने पहुंचे अभिनेता आमिर खान उस समय सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मराठी भाषा में बयान देना शुरू किया। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे हिंदी में बोलने का अनुरोध किया।

“ये महाराष्ट्र है भाई”—आमिर का जवाब

रिपोर्टर की बात सुनकर आमिर खान ने हल्के आश्चर्य के साथ जवाब दिया,“हिंदी में? ये महाराष्ट्र है भाई।”
जब उनसे कहा गया कि यह वीडियो पूरे देश में देखा जाएगा, तब आमिर ने हिंदी में अपनी बात रखी।

आमिर खान की वोटिंग अपील

हिंदी में बोलते हुए आमिर खान ने कहा, “यहां नगर निगम ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने कीमती वोट का जरूर इस्तेमाल करें। सारी व्यवस्थाएं बेहतर हैं, इसलिए कृपया मतदान करें।”

Read More : दिल्ली एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा! कंटेनर से जा टकराई Air India की फ्लाइट, जानें पूरा बवाल

सोशल मीडिया पर छिड़ी भाषा बहस

जैसे ही आमिर खान का यह वीडियो सामने आया, हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया तो कुछ ने इसे अनावश्यक बहस बताया।

इन सितारों ने भी किया मतदान

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने भी वोट डालकर लोगों से मतदान की अपील की। इसके अलावा रणबी कपूर, गुलजार, सान्या मल्होत्रा, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, जोया अख्तर, दिव्या दत्ता, राकेश रोशन और जॉन अब्राहम समेत कई सितारों ने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डाला।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories