HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 4 दिन में गिरेगा तापमान,...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 4 दिन में गिरेगा तापमान, रायपुर समेत कई जिलों में धुंध-तेज ठंड की चेतावनी

Date:

Related stories

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सर्दी का प्रकोप लगातार बना हुआ है और अब मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और अधिक तेज महसूस होगी, खासकर सुबह और रात के समय।

सरगुजा-बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने 4 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। इसके तहत सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में रात का तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

Read More : M.P News : भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है। यह प्रणाली समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बनी हुई है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी वायुमंडल में द्रोणिका सक्रिय है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

इसी मौसमी सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर बदलाव महसूस किया जा सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिन के समय मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह और देर रात धुंध और हल्की ठंड महसूस हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here