Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Corona Update : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, 2 की मौत, 24 घंटे में 133 नए केस

Corona Update : दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के भीतर राजधानी में 133 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 52 मरीजों ने कोरोना को मात दी, लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 375 हो गई है।

Corona Update : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में एक 71 वर्षीय मरीज शामिल है जो पहले से ही निमोनिया, एक्यूट किडनी फेल्योर और सैप्टिक शॉक जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। वहीं दूसरी मरीज, 60 वर्षीय महिला, आंतों में रुकावट के कारण पहले से ही अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज के दौरान उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

Corona Update : विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात घबराने वाले नहीं हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना जैसी सावधानियां अब भी कारगर हैं। दिल्ली सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

Corona Update : स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने आश्वस्त किया है कि सरकार पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों में केवल वायरल बुखार जैसे हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं और अस्पतालों को एहतियातन तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Corona Update : एम्स के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरज निश्चल ने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन निगरानी बढ़ाना जरूरी है। लक्षणों के आधार पर इलाज करें और बिना जरूरत एंटीबायोटिक न लें। यदि लक्षण गंभीर हों तो तुरंत अस्पताल जाएं।

Corona Update : सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर श्वसन लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच की जाए। साथ ही, फ्लू जैसे लक्षणों वाले कम से कम 5 फीसदी मरीजों की सैंपलिंग और टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories