आयकर विभाग में तबादला, नव रतन सोनी को रायपुर की अहम जिम्मेदारी…

Parivesh

रायपुर। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत देशभर में कई प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (Pr.CCIT) और मुख्य आयकर आयुक्त (CCIT) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कुल छह वरिष्ठ आईआरएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका आदेश 1 जून 2025 से प्रभावी होगा।

इस बदलाव में छत्तीसगढ़ के लिए खासा महत्व रखने वाला फैसला यह है कि नव रतन सोनी, जो वर्तमान में भोपाल स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (Pr.CCIT, MP & Chhattisgarh) हैं, उन्हें अब रायपुर का मुख्य आयकर आयुक्त (CCIT, Raipur) नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में आयकर प्रशासन और अनुपालन प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

अन्य फेरबदल इस प्रकार हैं:

  • अपर्णा करण, वर्तमान में Pr.CCIT, UP (West) & Uttarakhand, Kanpur थीं, उन्हें अब Pr.CCIT, UP (East), Lucknow बनाया गया है।

  • अपर्णा अग्रवाल, जो अब तक CCIT-TDS, गुजरात, अहमदाबाद थीं, अब CCIT-2, गुजरात के प्रभार में रहेंगी।

  • प्रीति जैन दास, CCIT-8, मुंबई से CCIT-7, मुंबई की जिम्मेदारी में लाई गई हैं।

  • एस. नय्यर अली नजमी, CCIT, वडोदरा से अब CCIT-1, अहमदाबाद का कार्यभार संभालेंगी।

  • सिरिपुरापु पद्मजा, वर्तमान CCIT-3, चेन्नई को अब CCIT-4, तमिलनाडु और पुडुचेरी का कार्यभार सौंपा गया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *