कांकेर | Kanker Big Crime News : छत्तीसगढ़ के कांकेर में 8 साल के एक मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या का एक वीभत्स मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़के ने फ्रूटी पिलाने के बहाने 8 वर्षीय बच्चे को पहाड़ी पर ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।







