CG Railway Mega Block : रायपुर-बिलासपुर रेल रूट पर आफत, 20 से 24 नवंबर तक मेगा ब्लॉक, 8 ट्रेनें रद्द, देखें सूची…

Parivesh

CG Railway Mega Block : रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में बनाए जा रहे रोड अंडर ब्रिज (RUB) के लिए रिलीविंग गर्डर लॉन्च करने का फैसला लिया है। इस तकनीकी कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे ने 20, 22, 23 और 24 नवंबर को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित किया है। इसी वजह से 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं पहुँचकर बीच में ही समाप्त कर दी जाएँगी।

CG Railway Mega Block : रेलवे के अनुसार 20 नवंबर को डाउन लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया, वहीं 22 और 23 नवंबर को अप व मिडिल लाइन के लिए 4 घंटे का नियंत्रण रहेगा। इन तकनीकी गतिविधियों के चलते ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।

READ MORE : CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेज़, हड़ताल बेअसर, किसानों की भीड़ से गुलजार उपार्जन केंद्र…

बीच में ही समाप्त होंगी कुछ ट्रेनें

20 और 23 नवंबर को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा।

इसी तरह 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया से नहीं चलेगी, बल्कि बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा रवाना होगी।

इन दोनों दिनों के लिए गोंदिया–बिलासपुर सेक्शन में यह सेवा पूर्णतः रद्द रहेगी।

READ MORE : ACB Raid Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की दबिश, रायपुर-बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ छापे….

23 नवंबर को रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू

  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू

  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू

  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

24 नवंबर को रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर

  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *