CG NEWS : शिक्षक के घर भीषण लूट: हथियार के बल पर शिक्षक के घर लाखों की लूट, विरोध पर चाकू से हमला, कैश-जेवरात लूटे

0
79
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जशपुर। जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलैता चौक के करमीटीकरा मोहल्ले में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर देर रात लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाया और विरोध करने पर चाकू से हमला भी किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

CG NEWS : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच की है। शिक्षक गुलाब सिंह जगत अपने निजी मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया।

CG NEWS : घर में घुसते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। जब शिक्षक और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक गुलाब सिंह जगत सहित उनके परिजनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

CG NEWS : बदमाश वारदात के दौरान घर से एक मंगलसूत्र, सोने की टॉप्स, एक मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। हालांकि, लूट की कुल रकम और जेवरों की कीमत का आकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस के साथ जशपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाने की कोशिश की।

CG NEWS : पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात को तीन नकाबपोश आरोपियों ने अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद ली है। डॉग स्क्वॉड के जरिए बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं साइबर सेल मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

CG NEWS : पुलिस ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है और संभावित मार्गों पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई गई है, ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here