Tuesday, June 9, 2026
39.8 C
Raipur

Mauganj News : भ्रष्टाचार का ‘वीडियो धमाका, पीएम पोषण के नाम पर BRC ने वसूली 70 हजार की रिश्वत!, साहब बोले- ‘एसडीएम को भी देना है पैसा’: सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

Mauganj News : अभय मिश्रा/ मऊगंज : मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बच्चों के निवाले यानी ‘पीएम पोषण योजना’ में सेंधमारी का आरोप लगा है जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी शिवकुमार रजक पर। आरोप है कि मिड-डे मील के संचालन के बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। ताज्जुब की बात यह है कि रिश्वत देते हुए वीडियो वायरल है, पैसे वापसी के डिजिटल प्रमाण हैं, फिर भी प्रशासन की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।

 

Mauganj News : मऊगंज जिले में शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो से लगा सकते हैं। यह पूरा मामला मऊगंज जनपद शिक्षा केंद्र का है। यहाँ पदस्थ बीआरसी शिवकुमार रजक पर आरोप है कि उन्होंने खुटहा विद्यालय में ‘पीएम पोषण’ यानी मध्यान्ह भोजन के संचालन के लिए हनुमान स्व सहायता समूह की संचालिका कंचन पटेल और उनके पति बालेंद्र कुमार पटेल से 70 हजार रुपये की मांग की।

 

Mauganj News : शिकायतकर्ता का दावा है कि बीआरसी ने साफ शब्दों में कहा था कि यह पैसा ऊपर एसडीएम तक जाता है, तभी आदेश जारी होगा। काम की आस में पीड़ित ने तीन किस्तों में नवम्बर 2024 में 70 हजार रुपये दे दिए, जिसका वीडियो भी बना लिया गया। लेकिन हद तो तब हो गई जब पैसे लेने के बाद भी न तो आदेश जारी हुआ और न ही पुराना भुगतान किया गया।

Mauganj News : मामला तब और दिलचस्प हो गया जब शिकायतें शुरू हुईं। खुद को फंसता देख बीआरसी ने 6 नवंबर 2024 को 30 हजार रुपये ‘फोन-पे’ के जरिए वापस कर दिए। डिजिटल दौर में यह ट्रांजेक्शन खुद चिल्ला-चिल्ला कर गवाही दे रहा है कि लेनदेन हुआ था। बावजूद इसके, कलेक्टर मऊगंज और कमिश्नर रीवा तक चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित को सिर्फ आश्वासन और धमकियां मिल रही हैं।

 

 

Mauganj News : हैरान करने वाली बात यह भी है कि पीड़ित हाईकोर्ट तक गया, मा न्यायालय से आदेश हुआ लेकिन मऊगंज जनपद शिक्षा केंद्र में माननीय न्यायालय के आदेशों को भी ठेंगे पर रखा जा रहा है। बीआरसी शिवकुमार रजक का कथित तौर पर यह कहना कि ‘कहीं भी शिकायत कर दो, कुछ नहीं होगा’, प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

 

Mauganj News : अब सवाल यह है कि क्या मऊगंज जिला प्रशासन इस स्पष्ट वीडियो और डिजिटल ट्रांजेक्शन को सबूत मानेगा? क्या बच्चों के भोजन में भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर शिवकुमार रजक जैसे अधिकारी सिस्टम की नाक के नीचे ऐसे ही वसूली करते रहेंगे?

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories