Bhopal Metro Service : भोपाल में आज से मेट्रो की सवारी, जानें समय और किराया

0
133
bhopal metro
भोपाल मेट्रो का आज शुभारंभ

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से आमजन के लिए मेट्रो सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। लंबे इंतजार के बाद अब शहरवासी मेट्रो में सफर का अनुभव कर सकेंगे। फिलहाल भोपाल मेट्रो का संचालन 30 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित नेटवर्क में से 7 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर किया जा रहा है।

एम्स से शुरू होगा मेट्रो संचालन

भोपाल मेट्रो का संचालन एम्स (AIIMS) स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। पहले दिन से ही मेट्रो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read More : MP Weather Update : कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश, अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड

तय हुआ किराया ढांचा

भोपाल मेट्रो के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

  • 2 स्टेशन तक यात्रा करने पर 20 रुपये

  • 3 से 5 स्टेशन तक 30 रुपये

  • 6 से 8 स्टेशन तक 40 रुपये किराया देना होगा

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इंदौर मेट्रो की तर्ज पर किसी तरह की किराया छूट का लाभ यात्रियों को नहीं मिलेगा।

9 मेट्रो ट्रेनें रहेंगी संचालन में

शहर में कुल 9 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक मेट्रो ट्रेन में लगभग 600 से 900 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होने और लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलने की उम्मीद है।

शहरी यातायात को मिलेगी राहत

भोपाल मेट्रो को शहर की यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आने वाले समय में पूरे कॉरिडोर के शुरू होने से ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here