M.P Crime : टीकमगढ़ में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
122
tikamgarh

टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत कपासी गांव में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 4 लाख 54 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

घर में ताला तोड़कर की गई थी चोरी

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19 दिसंबर को कपासी गांव निवासी महेंद्र राजपूत ने बम्होरी कला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 18 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत में पानी लगाने गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

Read More : MP Weather Update : कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश, अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड

मुखबिर की सूचना से पकड़े गए आरोपी

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरियादी के पड़ोसी विजय सिंह राजपूत और राजबहादुर राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

छत के रास्ते घर में घुसे थे आरोपी

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महेंद्र राजपूत के घर की छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया और ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 4 लाख 54 हजार रुपये मूल्य के जेवरात बरामद कर लिए हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here