CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां-बेटी घायल

0
112
CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी सास और नाबालिग साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर की सुबह बाइक पर सवार दामाद अपनी सास और साली के साथ नगरी से एक नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

CG ACCIDENT : टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटी को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CG ACCIDENT : मृतक की पहचान भूतेश्वर साहू (30), निवासी टेमरी, दुर्ग के रूप में हुई है। घायलों में उसकी सास गीता बाई साहू (45) और साली कुमारी सीमा साहू (16), निवासी चंदनबिरही गांव शामिल हैं।

CG ACCIDENT : घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here