Jagdalpur News : तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई, राजनांदगांव के युवक की मौत, ड्राइवर समेत तीन घायल

0
175
Jagdalpur News
Jagdalpur News

Jagdalpur News : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत तीन यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद इलाज जारी है।

Jagdalpur News : जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति दर्शन के लिए रवाना हुई थी। बस में दुर्ग और रायपुर के करीब 30 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें रायपुर के यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। गुरुवार सुबह भानपुरी के पास तारागांव के नजदीक बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और सीधे एक पेड़ से टकरा गई।

Jagdalpur News : हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि राजनांदगांव निवासी 18 वर्षीय तारकेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस में सहायक के तौर पर काम कर रहा था। हादसे के बाद अन्य यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Jagdalpur News : घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सभी यात्रियों को भानपुरी थाना लाया गया, जहां आगे की व्यवस्था होने तक उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here