Khaliba Forest : सरगुजा। सरगुजा जिले के खलीबा जंगल में आज एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्राम सरपंच ने पुलिस को दी, जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
Khaliba Forest : आधार कार्ड से हुई मृतका की पहचान
पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के पास से एक मोबाइल और एक बैग बरामद किया है। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 साल), निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Khaliba Forest : बैग से मिली युवक की तस्वीर और शराब
पुलिस ने जांच में बताया कि बरामद किए गए बैग से एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी मिली है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांधीनगर थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।











