Tata Harrier & Safari : टाटा का SUV सेगमेंट में बड़ा दांव, हैरियर–सफारी पेट्रोल इंजन के साथ होंगी लॉन्च

0
111
harrier-safari
टाटा हैरियर-सफारी में आएगा नया टर्बो इंजन

ऑटो डेस्क : टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले महीनों में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने जा रही है। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा टाटा हैरियर और टाटा सफारी के पेट्रोल वेरिएंट को लेकर है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अब तक भारतीय बाजार में ये दोनों पॉपुलर SUV केवल डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही यह स्थिति बदलने वाली है।

हैरियर और सफारी को मिलेगा नया टर्बो पेट्रोल इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स हैरियर और सफारी में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करने जा रही है। इस इंजन को कंपनी ने ‘हाइपेरियन’ (Hyperion) नाम दिया है। इस पावरट्रेन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था और तब से ही इसे लेकर ऑटो बाजार में उत्सुकता बनी हुई है।यह इंजन करीब 170 हॉर्सपावर की ताकत और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जो इसे सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनाएगा।

Read More : Chhattisgarh Legislative Assembly : नए भवन में बिल्ली की आवाज से विजन 2047 की चर्चा रुकी, मंत्री-विधायक भौचक्के

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी मिलेगा विकल्प
टाटा मोटर्स इस नए पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने पर भी काम कर रही है। इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और ज्यादा स्मूद होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी इस पावरट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी 25 नवंबर को होने वाले आधिकारिक अनावरण के दौरान साझा कर सकती है, जहां टाटा सिएरा के साथ इस इंजन को लॉन्च किया जा सकता है।

पेट्रोल वेरिएंट से बढ़ेगी बाजार में पकड़
हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्जन आने से इन दोनों SUV की बाजार में प्रतिस्पर्धा और मजबूत होगी। मौजूदा समय में इस सेगमेंट की ज्यादातर SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ऐसे में टाटा का पेट्रोल इंजन पेश करना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।इसके अलावा, पेट्रोल वेरिएंट के आने से कीमतों में थोड़ी कमी भी देखने को मिल सकती है, जिससे ये SUV ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच पाएंगी।

Read More : PM Awas : पीएम आवास में सुस्ती पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, सचिवों-रोजगार सहायकों की ली क्लास

फिलहाल इन इंजन के साथ आती हैं SUV
अभी टाटा हैरियर और सफारी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाता है, जो 167 हॉर्सपावर और 350 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

  • टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹14 लाख
  • टाटा सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹14.66 लाख

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में टाटा हैरियर का मुकाबला जीप कंपास और एमजी हेक्टर से होता है। वहीं 3-रो वाली टाटा सफारी की सीधी टक्कर महिंद्रा XUV700, हुंडई अल्काजार और जीप मेरिडियन से मानी जाती है। पेट्रोल इंजन आने के बाद यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here