Monday, April 13, 2026
37.1 C
Raipur

नेशनल हेराल्ड की आग पहुंची रायपुर, युवा मोर्चा नेता पर FIR दर्ज

आरंग, रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक गतिविधियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आरंग थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मामला तब गरमा गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पुतला दहन और कालिख पोतने जैसी घटनाएं अंजाम दी गईं।

कांग्रेस का आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा सरकार के इशारे पर, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की छवि को धूमिल करने की नियत से रचा गया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने आरंग थाना के सामने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया, और जब पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इससे चक्का जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद कांग्रेस की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवा मोर्चा नेता – जो कि जिला उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं – के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने के अनेक तरीके हो सकते हैं, लेकिन राजनैतिक विरोध के नाम पर मुख्यालय में कालिख पोतना निंदनीय कृत्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। FIR दर्ज होने के पश्चात ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी। यह पूरा घटनाक्रम नगर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सत्तापक्ष एवं विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी और अधिक तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा कलेक्टर का नया अंदाज, जनता के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा के नवागत कलेक्टर नरेंद्र...

M.P News : सिंगरौली में चलते-चलते धधकी बाइक, दुकानदार की सूझबूझ से टला हादसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  सिंगरौली जिले के बैढ़न-विंध्यनगर मुख्य...

CG NEWS : मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे अलग; बिलासपुर-कटनी सेक्शन में टला बड़ा हादसा

CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र...

CG NEWS : NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 12 से ज्यादा घायल

CG NEWS : कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories