Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Rationalizing : युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षकों का 14 नवंबर को धरना : 24 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Rationalizing : धरसीवां। (मोहम्मद याकुब) : छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तीकरण प्रक्रिया से उत्पन्न गंभीर विसंगतियों के विरोध में युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ ने आज, 14 नवंबर 2025 को रायपुर के नगर घड़ी चौक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विभागीय मनमानी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया ने हजारों शिक्षक परिवारों को आर्थिक, मानसिक और प्रशासनिक विपरीत परिस्थितियों में धकेल दिया है।

Read More : Agricultural Technology : उन्नत कृषि तकनीक से लाभान्वित हुए किसान : महिको कंपनी ने आलोर में किया खेत प्रदर्शनी का आयोजन

धरना उपरांत शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन कलेक्टर रायपुर तथा जिला पुलिस अधीक्षक रायपुर को सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे उठाए गए:

वरिष्ठता निर्धारण में गंभीर त्रुटियाँ: कनिष्ठ शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वरिष्ठों को अनुचित रूप से “अतिशेष” घोषित करना।

Rationalizing : आर्थिक उत्पीड़न: न्यायालयीन मामले के बावजूद शिक्षकों का 5-6 महीने से वेतन रोककर रखना।

नियमानुसार अनदेखी: वास्तविक रिक्त पदों को छिपाकर मनमानी पदांकन करना तथा पति-पत्नी आधार एवं गंभीर बीमारी आधारित मामलों की अनदेखी करना।

संघ के नेता नजीब अशरफ ने कहा कि यह स्थिति न केवल शिक्षा विभाग, बल्कि शासन के लिए भी गंभीर चेतावनी है।

Read More : M.P Accident : रतलाम में भयंकर एक्सीडेंट! दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर XUV खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत

Rationalizing : “अफसरशाही की मनमानी से लड़ाई है” — 24 नवंबर से राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी
धरना स्थल पर प्रमुख वक्ताओं ने विभागीय कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए। संघ के वक्ता शानू रज़ा ने कहा कि, “हमें युक्तियुक्तीकरण से बैर नहीं, अन्याय और अफसरशाही की मनमानी से लड़ाई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर की जा रही प्रक्रियाओं ने भ्रष्टाचार और अपारदर्शी निर्णयों से प्रणाली को खोखला कर दिया है।

संघ ने मांग की है कि वरिष्ठता व विभागीय त्रुटियों का पुनरीक्षण किया जाए, वास्तविक रिक्त पदों का प्रकाशन हो और रोका गया वेतन तत्काल जारी किया जाए।

संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि 14 नवंबर को दिए गए ज्ञापन पर उचित कार्यवाही नहीं होती है, तो 24 नवंबर 2025 से युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। यह आंदोलन पारदर्शिता, न्याय, और सम्मानजनक सेवा-परिस्थितियों की बहाली के लिए है, जिसका सीधा असर राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ना तय है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories