Friday, May 15, 2026
30.1 C
Raipur

Budhatalab Musical Fountain बंद : Smart City ने हैदराबाद की एजेंसी को दिया अंतिम नोटिस, Contract होगा रद्द

Budhatalab Musical Fountain : रायपुर: राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) में म्यूजिकल फाउंटेन का लंबे समय से बंद रहना अनुबंधित एजेंसी के लिए मुसीबत बन गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (आरएससीएल) ने फाउंटेन के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड, जुबली हिल्स, हैदराबाद को सख्त नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि फाउंटेन को तत्काल चालू नहीं किया गया, तो एजेंसी का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) निरस्त कर दिया जाएगा और उसकी परफॉरमेंस गारंटी (Performance Guarantee) राजसात कर ली जाएगी।

यह कार्रवाई रविवार को महापौर मीनल चौबे के औचक निरीक्षण के बाद हुई। निरीक्षण के दौरान, फाउंटेन को बंद देखकर महापौर ने गहन नाराजगी व्यक्त की थी और अनुबंधित एजेंसी पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। महापौर के निर्देशों के तत्काल बाद, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी हरकत में आए।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) ऋचा चंद्राकर ने एजेंसी को नोटिस जारी किया। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अनुबंध की शर्त Employers Requirement (B) Scope of work के अनुसार, म्यूजिकल फाउंटेन का नियमित संचालन एवं संधारण एजेंसी द्वारा किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद, फाउंटेन का बंद पाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि एजेंसी द्वारा अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है।

मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर ने अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि बंद पड़े म्यूजिकल फाउंटेन को तत्काल चालू किया जाए। अधिकारियों ने जोर दिया है कि यह पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, और इसका नियमित रूप से चालू रहना जरूरी है।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि एजेंसी निर्धारित समय-सीमा के भीतर फाउंटेन का संचालन शुरू नहीं करती है, तो आरएससीएल अनुबंध निरस्त करने और एजेंसी द्वारा जमा की गई परफॉरमेंस गारंटी राशि राजसात करने हेतु कठोर कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित करेगी। यह कदम शहर के नागरिकों और पर्यटन के हित में लिया जा रहा है, ताकि बूढ़ातालाब का मुख्य आकर्षण पुनः सुचारु रूप से कार्य कर सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories