CG NEWS : रायपुर : जमीन गाइडलाइन दरों के मुद्दे पर कांग्रेस ने रायपुर में सोमवार को प्रदर्शन किया. राजीव गांधी चौक पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तख्तियां लेकर इकट्ठा हुए और सरकार से गाइडलाइन दरों में पूरी तरह से वापस लेने की मांग की. उनका कहना है कि जब तक सरकार पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं कर देती, वे अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध जारी रखेंगे.

CG NEWS : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जमीन की गाइडलाइन दर बढ़ाए जाने से आम जनता और व्यापारियों पर सीधा असर पड़ा है. इसी कारण कांग्रेस लगातार सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कर रही है. उन्होंने बताया कि सरकार ने विरोध के बाद केवल कुछ बिंदुओं पर संशोधन किया है, जबकि शुरुआत में ही जनता की राय ली जानी चाहिए थी. उनके अनुसार विरोध के बाद संशोधन का फैसला लेना गलत है.

CG NEWS : कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने भी सरकार पर अचानक फैसले लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिजली बिलों के मामले में भी इसी तरह विरोध के बाद बदलाव किया गया था. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बिना विचार किए आदेश जारी करती है और जब जनता विरोध करती है, तब पीछे हटने पर मजबूर होती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जमीन गाइडलाइन पुरानी व्यवस्था की तरह तय नहीं होती, कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी.











