Ujjain के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में देर रात हड़कंप! धुएं से अचानक बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

उज्जैन : उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में रविवार (7 दिसंबर) देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक के बाद एक करीब 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी छात्राओं को आंखों में तेज जलन, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी शिकायतें हुईं। स्टाफ ने तुरंत उन्हें महिदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रारंभिक आशंका है कि हॉस्टल के बाहर किसी वाहन से निकला धुआं या किसी अज्ञात गैस का बादल खिड़कियों से अंदर पहुंचा, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

रात 9:45 बजे शुरू हुई परेशानी
रात करीब 9:45 बजे छात्राओं ने अचानक आंखों में जलन और घुटन महसूस की। हॉस्टल के बाहर दशहरा मैदान क्षेत्र में कुछ गाड़ियां खड़ी थीं। छात्राओं का कहना है कि विंडो से धुएं जैसा तेज असर वाला पदार्थ अंदर आया और कुछ ही मिनटों में कई लड़कियों की हालत खराब होने लगी।
घटना के कारण हॉस्टल परिसर में दहशत फैल गई।

Read More : Indigo संकट अब भी बरक़रार, भोपाल में एक और इंदौर में तीन फ्लाइट्स कैंसिल

छात्रावास स्टाफ की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव
परिस्थिति गंभीर देखते ही स्टाफ ने सभी प्रभावित छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। एक छात्रा को उल्टी और ज्यादा चक्कर आने के बाद निगरानी में रखा गया है, जबकि बाकी छात्राओं की हालत स्थिर बताई गई है।

छात्राओं का दावा—मैदान में घूम रही थीं अज्ञात गाड़ियां
कुछ छात्राओं ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले मैदान की ओर कुछ संदिग्ध गाड़ियां घूम रही थीं। उसी दौरान तेज धुएं जैसी गंध अंदर महसूस हुई। इससे यह शक गहरा रहा है कि किसी वाहन से निकला धुआं या कोई केमिकल गैस ही कारण हो सकता है।

Read More : M.P Weather : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड, कई शहरों में शीतलहर की चेतावनी

प्राचार्य का बयान—जांच में ही स्पष्ट होगा कारण
छात्रावास प्राचार्य एवं प्रभारी अर्जुन सिंह दावरे ने बताया कि छात्राओं के मुताबिक मैदान में गतिविधियां दिखाई दी थीं। सभी 15 छात्राओं का इलाज किया गया है और हालात सामान्य हैं।उन्होंने कहा कि असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगी।

विधायक और प्रशासनिक टीम मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक दिनेश जैन बोस रात में ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।इसके बाद एसडीएम और एसडीओपी भी छात्रावास और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने कमरों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और धुएं के स्रोत का पता लगाने की कोशिश शुरू की।जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories