svarnabhoomi : रायपुर में एक दिवसीय फैशन मेला, शादी–विंटर कलेक्शन के साथ डिजाइनर्स की धमाकेदार एंट्री

0
237

svarnabhoomi : रायपुर। राजधानी में फैशन प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। स्वर्णभूमि में 4 दिसंबर को एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी “गुनेशा” वेडिंग एंड विंटर एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजिका सोनाली सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों—कोलकाता, कानपुर, नागपुर सहित कई जिलों से 30 से अधिक डिजाइनर्स राजधानी पहुंच रहे हैं। ये डिजाइनर्स वेडिंग एवं विंटर कलेक्शन के साथ-साथ ज्वेलरी, एक्सेसरीज, होम डेकोर, किड्स वेयर और डिजाइनर लहंगे, सूट्स, कुर्तियां एवं साड़ियाँ प्रदर्शित करेंगे।

svarnabhoomi : आयोजिका सोनाली सलूजा के अनुसार, इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से शादी के लिए तैयार किए गए परिधानों में पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। आकर्षक रंगों और खूबसूरत कढ़ाई से सजे आउटफिट्स आगंतुकों को नए ट्रेंड्स से रूबरू कराएंगे।

उन्होंने बताया कि आगंतुकों को ब्राइडल लहंगे, हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी और नवीनतम विंटर कलेक्शंस की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए खरीदारी के अनेक विकल्प रहेंगे, जिससे फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।

svarnabhoomi : प्रदर्शनी में शामिल डिजाइनर्स अपने विशेष कलेक्शन के साथ राजधानी को फैशन का नया अनुभव देने जा रहे हैं। “गुनेशा” प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 11 बजे से रात तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में फैशन प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here