DGP-IG conference : रायपुर में 60वीं ऑल इंडिया DGP-IG कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग पर जोर, महिला सुरक्षा बढ़ाने डायल-112 जैसा प्लेटफॉर्म बने

0
2240
DGP-IG conference
DGP-IG conference

DGP-IG conference : रायपुर: IIM नवा रायपुर में आयोजित 60वीं ऑल इंडिया DGP-IG कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस देश की सुरक्षा रणनीति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने पुलिस को जनता और युवाओं के बीच विश्वास बनाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण बढ़ाने की सलाह दी।

DGP-IG conference : पीएम मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए डायल-112 जैसे देशव्यापी प्लेटफॉर्म की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि भविष्य की पुलिसिंग AI, फोरेंसिक, NATGRID और डेटा-ड्रिवन सिस्टम से संचालित होगी। इसके साथ ही विदेश में छिपे भगोड़ों को भारत लाने की रणनीति भी बनाई गई।

DGP-IG conference : प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, ड्रग्स, साइबर अपराध और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तेज और समन्वित रणनीति की जरूरत पर भी जोर दिया। विजन 2047 की तैयारी में पुलिसिंग को जवाबदेह, संवेदनशील और आधुनिक बनाने पर बल दिया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान खास सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और शहरी पुलिस सुधारों के लिए अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

DGP-IG conference : कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों और राज्यों के इनपुट के आधार पर अंतिम गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया गया। विभिन्न राज्यों के DGP ने अपनी प्रेजेंटेशन दी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और महिला सुरक्षा को तकनीक के माध्यम से मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

DGP-IG conference : छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने ‘बस्तर 2.0’ पर जानकारी दी और मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद विकास की रणनीति साझा की। इसके अलावा, 2047 के लिए पुलिसिंग का रोडमैप तैयार किया गया।

DGP-IG conference : विदेश में छिपे भगोड़ों की वापसी के लिए ठोस रोडमैप बनाने पर चर्चा हुई। इसमें महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सिब्बू शामिल हैं। चारों दुबई में छिपे हुए हैं।

DGP-IG conference : कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली का गाजीपुर थाना बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित हुआ, अंडमान-निकोबार का पहरगांव दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले का कवितला थाना तीसरे स्थान पर रहा।

DGP-IG conference : प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने राज्य और केंद्रीय पुलिस अधिकारियों को आगामी वर्षों में अपराध, तकनीक और सुरक्षा की नई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए काम करने के निर्देश दिए। यह पीएम का एक महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here