Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Raipur

Andre Russell IPL Retirement : रसेल ने IPL को कहा गुडबाय, अब कोचिंग में धमाल मचाने को तैयार

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह भले ही क्रिकेटर के रूप में विदाई ले रहे हैं, लेकिन वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार के साथ जुड़े रहेंगे और टीम के 2026 पावर कोच के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।

यह फैसला तब आया है जब हाल ही में KKR ने मेगा ऑक्शन से पहले रसेल को रिलीज कर दिया था। माना जा रहा था कि वह किसी दूसरी टीम के लिए बोली में उतरेंगे, लेकिन रसेल ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए IPL करियर को समाप्त करने का निर्णय लिया।

Read More : IND vs SA : शुभमन-श्रेयस बाहर, KL राहुल के नेतृत्व में आज उतरेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी

14 साल का शानदार IPL सफर हुआ खत्म
रसेल ने अपना आईपीएल करियर 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ शुरू किया था।2014 से वह KKR का सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरे।

अपने 14 साल लंबे IPL करियर में—

  • कुल मैच: 140
  • कुल रन: 2651
  • औसत: 28.20
  • स्ट्राइक रेट: 174.17
  • कुल विकेट: 123

अपने आखिरी IPL सीज़न में उन्होंने 10 पारियों में 167 रन और 8 विकेट दर्ज किए। हालांकि पिछले दो सीज़न में उनकी लय में गिरावट से टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

रसेल का इमोशनल रिटायरमेंट पोस्ट

इंस्टाग्राम पर रसेल ने लिखा—“मैं IPL से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं। 12 सीज़न की यादें और KKR परिवार से मिला प्यार हमेशा याद रहेगा। मैं दुनिया भर की लीग में खेलता रहूंगा और छक्के उड़ाता रहूंगा। सबसे खास बात—मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। मैं 2026 में KKR के सपोर्ट स्टाफ में पावर कोच के रूप में नजर आऊंगा। नया अध्याय, वही ऊर्जा। हमेशा एक नाइट।”यह पोस्ट उनकी भावनाओं का प्रतीक था और KKR फैंस के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल।

Read More : IND Vs SA: IND Vs SA मैच में फूड पर सख्त नज़र: स्टेडियम में तय रेट लिस्ट अनिवार्य, कालाबाजारी पर रोक

KKR के लिए दो बार चैंपियन—दो बार MVP

रसेल KKR की चैंपियन टीम का हिस्सा दो बार रहे—

  • 2014
  • 2024

इसके अलावा उन्होंने 2015 और 2019 में दो बार IPL Most Valuable Player (MVP) का खिताब जीता।उनका IPL में प्रभाव किसी भी विदेशी खिलाड़ी से कम नहीं माना जाता।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories