CG NEWS: शहर के बीचो-बीच हुई चाकू कांड को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

Sanjay Sahu
CG NEWS:

CG NEWS: हेमंत वर्मा/राजनंदगांव : शहर सहित जिले भर में लगातार बढ़ती चाकू बाजी अपराधीक घटनाओं को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश है आलम यह है कि जिले में नए एसपी आने के बावजूद भी ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में चाकू बाजी की गंभीर वारदात को लेकर यादव समाज एवं विश्व हिंदू परिषद ने चक्का जाम कर दिया हिंदुओं की भावनाओं को ठेस लगने वाली कुछ बातों का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

CG NEWS: आंदोलनकारी शहर में बढ़ते अपराध पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे तक अड़े रहे हुए एसपी ऑफिस तक भी गए गौरतलब है कि आपसी रंजिश में विगत दिनों एक समुदाय विशेष के आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हिंदू युवक को घायल कर दिया इतना ही नहीं गवाही देने वालों को भी सरे आम धमकी चमकी दिया गया है जिसकी सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी जारी किया गया है.

CG NEWS: दूसरी ओर इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव जिला जेल में ना रख कर डोगरगढ़ भेज दिया है इसी तरह पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की बात कह रही है जबकि युवक ने सरेंडर किया था इधर आंदोलनकारी शहर में बढ़ते अपराध पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लगभग 2 घंटे तक खड़े रहे उनकी मांग थी कि आरोपियों को फांसी दिया जाए घटनास्थल पर एसपी खुद चर्चा करें महिलाएं चूड़ियों का गुच्छा लिए थी और कतारबंद होकर बैठ गई थी.

CG NEWS: विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि कुछ हाल की घटनाओं में शहर में हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं हो रही है पुलिस की कार्यशैली आरोपियों के प्रति नरम बनी हुई है जबकि अपराधिक घटनाओं के आरोपियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए फिलहाल नए एसपी के आने के बावजूद भी शहर में चाकूबाजी अपराधीक घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *