Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Horrific road accident : रीवा सगरा में भीषण सड़क हादसा : शराब...

Horrific road accident : रीवा सगरा में भीषण सड़क हादसा : शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, तीन वाहनों की भिड़ंत में 5 लोग घायल

0
194

Horrific road accident : रीवा। रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सगरा थाना क्षेत्र के मझिगवा पसियान टोला के पास अभी-अभी हुए इस हादसे में शराब के नशे में धुत एक कार चालक की लापरवाही के कारण तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Horrific road accident : दो कार और एक ई-रिक्शा की टक्कर

जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा दो कारों और एक ई-रिक्शा के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल हुए पाँचों लोगों को स्थानीय लोगों और सगरा पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है।

सगरा पुलिस ने बताया है कि हादसे का मुख्य कारण कार चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here