MP NEWS : सनसनीखेज वारदात: दो सगे भाइयों ने वृद्ध दंपति पर पेट्रोल डालकर किया हमला, एक आरोपी झुलसा

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में दो सगे भाइयों ने एक वृद्ध दंपति पर पेट्रोल फेंककर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब आरोपी नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे और पीड़ित परिवार ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

MP NEWS : पीड़िता उषा जाटव और उनके पति रामकुमार जाटव ने पुलिस को बताया कि वनट्री हिल्स कॉलोनी स्थित उनके घर के पास ही आरोपी तुत्तल उर्फ मोहम्मद मकसूद और उसका छोटा भाई चूहा उर्फ नूर मोहम्मद रहते हैं। दोनों आरोपी नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे थे।

MP NEWS : मना करने पर आरोपी दो बिसलरी की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए और आग लगाकर घर में फेंक दिया, जिससे आग लग गई। इस दौरान घर में मौजूद उषा जाटव और उनकी दोनों बेटियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग से घर के पर्दे जल गए।

MP NEWS : हमले में आरोपी नूर मोहम्मद का हाथ बुरी तरह झुलस गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *