Wednesday, June 17, 2026
40.6 C
Raipur

CM Mohan Yadav : श्योपुर में सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात, सीएम बोले हम दिल चीरकर विकास करते हैं और आप कांग्रेस विधायक चुन लेते है, आखिर गड़बड़ क्या है

CM Mohan Yadav : श्योपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर की आमसभा में ऐसा राजनीतिक हमला बोला कि सभा में बैठे लोग भी चौंक गए। सीएम ने विपक्षी कांग्रेस विधायकों को बिना नाम लिए जमकर घेरा और जनता के सामने कई तीखे सवाल दागते हुए कहा कि “हम दिल से नहीं, दिल चीरकर यहां विकास करते हैं… फसल मुआवज़ा दिलाते हैं, सड़कें बनवाते हैं, योजनाएं लाते हैं… और चुनाव आते ही आप कांग्रेस के विधायक चुन लेते हो! आखिर गड़बड़ क्या है? क्या चक्कर है—भगवान ही जाने!

 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री के इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों के बीच जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। उन्होंने आगे कहा कि श्योपुर जैसे सीमावर्ती व पिछड़े जिले के लिए भाजपा सरकार लगातार योजनाओं की बरसात कर रही है, लेकिन विपक्ष के विधायक केवल नाटक नौटंकी कर रहे हैं। सीएम ने अपने चिर-परिचित तंज भरे अंदाज़ में कांग्रेस विधायकों पर कटाक्ष करते हुए कहा— बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुबहान लल्ला… यहां विधायक नौटंकी करते फिरते हैं! बताओ, चप्पल छोड़ देने से कहीं पैसा मिलता है क्या? यह कक्काजी का राज समझ रखा है क्या?

 

CM Mohan Yadav : सीएम का इशारा हाल ही में कांग्रेस विधायकों द्वारा सोशल मीडिया पर जताए गए विरोध और धरना-प्रदर्शनों की ओर था। यादव ने कहा कि जनता को बरगलाने की कोशिश करने वाले नेता कभी जिले का विकास नहीं कर सकते।मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार श्योपुर के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है — सिंचाई योजनाओं से लेकर किसानों के मुआवज़े तक, वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए विशेष राहत तक, हर मोर्चे पर सरकार गंभीर और प्रतिबद्ध है।

 

CM Mohan Yadav : अपनी बात को और धार देते हुए उन्होंने कहा— श्योपुर की धरती में विकास की कमी नहीं रहने देंगे, लेकिन जनता को भी यह समझना होगा कि काम करने वालों को चुनना चाहिए, न कि नौटंकी करने वालों को।” सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से आगामी समय में भाजपा को मजबूत समर्थन देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि श्योपुर को प्रदेश की विकास शृंखला में सबसे आगे लाया जाएगा।

 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 6 जिलों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया, 3 लाख से अधिक किसानों को मिली 238.78 करोड की राहत राशि । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार सभी वर्गो एवं समुदायों की सेवा के लिए कार्य कर रही है, जहां कष्ट है, वहां हम है।

CM Mohan Yadav : सिंगल क्लिक के माध्यम से भी भोपाल से राशि डाल सकते थे, लेकिन यह श्योपुर से अटूट प्रेेम का रिश्ता है, यहां के लोगों के स्नेह और अभिनंदन से अभिभूत हूॅ, इसलिए किसानों को संबल प्रदान करने के लिए हम सब यहां आये है। वे आज श्योपुर जिले के तहसील बडौदा मुख्यालय पर पुलिस थाने के समीप ग्रांउड में आयोजित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित श्योपुर सहित 6 जिलों के किसानों को राहत राशि के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पहले किसानों को 3 हजार रूपये प्रति हेक्टयर मुआवजा दिया जाता था, जिसे बढाकर अब 16 हजार रूपये किया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories