Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Smart meter : गाजी नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग...

Smart meter : गाजी नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का विरोध, पुलिस-प्रशासन के साथ जमकर हुई कहासुनी

Smart meter : जबलपुर। शहर के अधारताल क्षेत्र स्थित गाजी नगर में बिजली बिल की वसूली में लगातार आ रही परेशानियों को देखते हुए, आज विद्युत मंडल के अधिकारी दल-बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुँचे। गाजी नगर में लगभग 500 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में कई सालों से बिजली बिल की वसूली नहीं हो पा रही थी और कई घरों में मीटर महीनों से खराब पड़े थे।

प्रशासनिक अमला मौजूद: विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

Smart meter : पार्षद और स्थानीय लोगों ने किया विरोध: जैसे ही विभाग ने मीटर लगाने की कार्रवाई शुरू की, मौके पर पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी जमकर कहासुनी हुई।

लोगों का विरोध मुख्य रूप से बिल संबंधी समस्याओं और नई तकनीक के प्रति आशंकाओं को लेकर था। हालांकि, विरोध के बावजूद बिजली विभाग ने प्रशासनिक सख्ती के बीच कई घरों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की कार्रवाई पूरी की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here