Gauharganj rape : सीहोर। पड़ोसी जिले गौहरगंज में एक 5 वर्षीय नन्ही बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना के विरोध में सीहोर में सकल हिन्दू समाज और हिन्दू संगठनों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस गंभीर अपराध के विरोध में, सकल हिंदू समाज ने कल यानी बुधवार को सीहोर बंद का आह्वान किया है।
वायरल हो रहा वीडियो –
Gauharganj rape : कल दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा सीहोर
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना का मुख्य आरोपी सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील का रहने वाला है, जिसके चलते सीहोर के स्थानीय संगठनों में भारी आक्रोश है।
-
बंद का समय: सकल हिंदू समाज ने सीहोर नगर को कल दोपहर 2 बजे तक पूर्णत: बंद रखने का आह्वान किया है।
-
अपील: सकल हिंदू समाज ने सभी व्यापारी भाइयों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस बंद को सफल बनाएं।
संगठनों का उद्देश्य इस बंद के माध्यम से पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक सामूहिक आवाज को मजबूत करना है।











