Thursday, May 7, 2026
30.6 C
Raipur

Bus Fire : ग्वालियर में वीडियो कोच बस में भयंकर आग, हाई-टेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें, देखें Video

ग्वालियर: आज यानी मंगलवार सुबह ग्वालियर जिले के रायरू क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही वीडियो कोच बस हाई टेंशन लाइन की केबल से टकरा गई, जिसके बाद बस में अचानक तेज आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि चंद ही मिनटों में बस का पूरा ढांचा आग की लपटों में घिर गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकल पाए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आग लगते ही यात्रियों में मची भगदड़
सुबह लगभग 6 बजे के आसपास रायरू के पास बस चालक जैसे ही सड़क से गुजर रहा था, तभी बस का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। केबल छूते ही चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते बस में आग फैल गई। बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर खिड़कियों से कूद पड़े, जबकि कुछ लोग ड्राइवर की मदद से मुख्य गेट से बाहर निकल सके। तेज लपटों के बीच यह दृश्य बेहद भयावह था, लेकिन यात्रियों की सूझबूझ ने उनकी जान बचा ली।

Read More : Rewa Breaking : चोरहटा थाना क्षेत्र में चलती कार बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला; शॉर्ट सर्किट की आशंका

लाखों का सामान जलकर खाक
हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बस में रखा उनका सामान नहीं बच सका। यात्रियों के बैग, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और निजी दस्तावेज देखते ही देखते आग में जल गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि यात्रियों का कुल मिलाकर लाखों रुपये का सामान राख हो गया। बस भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और केवल लोहे का ढांचा ही बचा।

 

दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, हाई टेंशन लाइन छूने से लगी चिंगारी ही आग का कारण बनी।

Read More : अयोध्या में आज इतिहास रचेगा भगवा: राम मंदिर शिखर पर ‘धर्म-ध्वज’ फहराएंगे PM मोदी

हादसे के कारण यातायात हुआ प्रभावित
आग लगने के बाद सड़क पर लंबे समय तक जाम लगा रहा। दमकल की गाड़ियों और पुलिस ने यात्रायात को डायवर्ट किया, जिससे मार्ग पर चलने वाले वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में बस के अवशेष हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories